Chhattisgarh Assembly Election 2023: कौन हैं GGP के तुलेश्वर सिंह, जिन्हें मिली 714 वोट से जीत
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया। आज मतगणना से पहले जो एग्जिट पोल सामने आए थे उसमे से अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत का अनुमान लगा रहे थे।
लेकिन प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा ने बुरी तरह से मात दी है। पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है।

इस बीच पाली-तनखर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 714 वोट से हार का सामना करना पड़ा है। यहां जीजीपी के उम्मीदवार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दुलेश्वरी सिदार को हरा दिया है।
तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम की बात करें तो उनके पिता हीरा सिंह मरकाम ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्थापना की थी। यह पार्टी मुख्य रूप से आदिवासी समाज के हितों के लिए काम करती है। जीजीपी की स्थापना 1991 में की गई थी। इस दल का गठन गोंडी लोगों के अधिकार के लिए किया गया था। इस दल की स्थापना गोंडवाना में की गई थी। हीरा सिंह मरकाम के निधन के बाद तुलेश्वर सिंह मरकाम पार्टी के अध्यक्ष बने। 50 वर्षीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम की शैक्षिक योग्यता स्नातक है।
छत्तीसगढ़ चुनाव की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ा। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर यह चुनाव लड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को खारिज कर दिया है। राज्य के लोगों ने पीएम मोदी के काम और उनकी गारंटी में भरोसा दिखाया है। पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने प्रदेश में पर्याप्त समय दिया।
जिस तरह से 2018 के चुनाव में भाजपा को हार मिली थी उसके बाद भाजपा प्रदेश में कमजोर नजर आ रही थी। लेकिन पार्टी को पीएम मोदी और अमित शाह ने नई ऊर्जा देने का काम किया। यही वजह है कि पार्टी ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में वापसी करते हुए 56 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर ही सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications