छत्तीसगढ़: न्यू ईयर फंक्शन के दौरान हुड़दंग किया तो खैर नहीं, होटल, रायपुर में रेस्टोरेंट की सुरक्षा बढ़ाई गई

Chhattisgarh: न्यू ईयर फंक्शन के दौरान रात में किसी भी तरह के हुड़दंग का गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह सख्ती बरती जा रही है। नववर्ष की पूर्व संध्या यानी रविवार शाम (31 दिसंबर) रायपुर शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली। बैठक के बाद आयुक्त ने बताया कि राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जायं। देर रात चलने वाली पार्टियों के दौरान पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

न्यू ईयर फंक्शन को लेकर रेस्टोरेंट और हॉटलों के आस-पास पुलिस सादी वर्दी में तैनाती की गई। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। किसी तरह के हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचाने पर अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Raipur Police Meeting New Year Function

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे। यदि वे निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनके लायसेंस का निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। एफएल-5 (क) अनुज्ञप्ति लेने वाले हॉटल या स्थल पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में लायसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे।

नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो तुरंत एक्शन होगा और वाहन जप्त कर लिया जाएगा। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति पर चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर मदद करेगी।

चतुर्वेदी ने नव वर्ष की सुबह प्रमुख मंदिरों और नया रायपुर सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए। प्रभारी एसपी श्री जी.आर. ठाकुर ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरंतर गस्त करें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर तुरंत एक्शन लें। बैठक में एडीएम,एसडीएम और विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+