Chhattisgarh election: भाजपा ने दिया हीरो अनुज शर्मा को टिकट, विरोध में प्रचार करेंगे खलनायक मनमोहन सिंह ठाकुर

CHHATTISGARH BJP: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतरा है,उनमे के नाम अनुज शर्मा का है, उन्हें रायपुर की धरसींवा विधानसभा से टिकट मिला है। इस चुनाव के साथ अनुज शर्मा अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भी कर रहे हैं। अनुज शर्मा ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा की सदस्यता ली है। उनकी पैराशूट लेंडिंग से भाजपाई खेमे में अभी से असंतोष से स्वर उपजने के लगे हैं,वहीं उनके धुर विरोधी सह कलाकार भी सक्रिय हो चुके हैं।

BJP ANUJ SHARMA

अनुज शर्मा को धरसींवा से भाजपा के लिए कई बार जीत हासिल कर चुके "देवजी भाई पटेल" जैसे दिग्गज नेता के स्थान पर टिकट दे दिया गया है। अनुज शर्मा को टिकट मिलने के बाद भाजपा के भीतर नाराज़गी देखी जा रही है, वहीं फिल्मो में उनके खिलाफ खलनायक का किरदार निभा चुके मशहूर कलाकर मनमोहन सिंह ठाकुर में चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है।

मनमोहन सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर निकाला गुबार

मनमोहन सिंह ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर लिखा है कि वह चुनाव के दौरान अनुज शर्मा के खिलाफ प्रचार करेंगे। उनका कहना है कि अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलता है,तो वह अनुज के खिलाफ पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि मैंने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है,यह कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा कि उनको किसे टिकट देना है,किसे नहीं, किन्तु यह तय है कि मैं हर स्थित में अनुज शर्मा खिलाफ चुनाव प्रचार करूंगा। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में अनुज शर्मा को नकली हीरो बताते हुए लिखा है कि रील लाइफ का हीरो का रियल लाइफ में कितना बड़ा नकली है,यह बात वह जनता को बताएंगे।

रील लाइफ के दुश्मन, क्यों चुनावी मैदान में भी परस्पर विरोधी

दरअसल छत्तीसगढ़ गठन के बाद से ही "मनमोहन सिंह ठाकुर" कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के लिए चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं। वहीं अजुन शर्मा पूर्व सीएम रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते रहे हैं। दोनों ही मशहूर अभिनेताओं ने साल 2000 की सुपरहिट फिल्म छत्तीसगढ़ी फिल्म "मोर छईहां भुइंया" से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। शुरुवाती दौर में दोनों अच्छे दोस्त थे,लेकिन समय के साथ- साथ दोनों के रिश्तों में खटास देखी गई। माना जाता है कि अनुज शर्मा 2003 से लेकर 2018 तक 15 साल तक छत्तीसगढ़ पर काबिज रही भाजपा सरकार के करीबी हो गए। इस दौरान उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी मिला, किंतु उनका कई साथी फ़िल्मी कलाकारों के प्रति सहयोगात्मक रुख कम हो गया।

ज्ञात हो कि पद्मश्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता हैं,वह भाटापारा के मूल निवासी हैं,लेकिन भाजपा ने उन्हें धरसींवा विधानसभा से टिकट दिया है। भाजपा चुनाव में उनके स्टारडम को भुनाने की फ़िराक में है,लेकिन धरसींवा के भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके खिलाफ काफी विरोध देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस आलाकमान ने काट दिए छत्तीसगढ़ में 11 विधायकों के टिकट? जानिए सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+