CG: सीएम साय समेत 310 BJP नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा, राष्ट्रीय अधिवेशन के बहाने करेंगे चुनावी शंखनाद

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कसर कस ली है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता राजधानी दिल्ली में होने जा रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने शक्रवार को रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य शामिल होंगे।

cg news

पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा की रणनीतिक तैयारी को लेकर भी अधिवेशन में चर्चा हो सकती है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि दो दिनों के कार्यक्रम में संगठन के कार्यक्रमों और आगामी अभियानों पर बात होगी। छत्तीसगढ़ में कैसे भाजपा के बेहतर काम हुए हैं उनकी भी चर्चा की जाएगी।

17 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रगति मैदान के भारत मंडपम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पंजीकरण प्रातः से किया जाएगा तथा उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा। अधिवेशन के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विचार विमर्श होगा। विभिन्न राज्यों में हो रही चुनावी तैयारियों का भी प्रजेंटेशन होगा। समापन सत्र 18 फरवरी को दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रधानमन्त्री मोदी करेंगे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+