Chhattisgarh: नहीं जा सके अस्पताल, तो मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंची पास , हुआ 25 लाख का इलाज
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के जरिये से अब तक 25 लाख से ज्यादा नागरिकों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल ने गरीबों की बस्तियों में पहुंचकर किया है।
रायपुर, 05 अगस्त। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के जरिये से अब तक 25 लाख से ज्यादा नागरिकों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल ने गरीबों की बस्तियों में पहुंचकर किया है। भूपेश बघेल सरकार की इस योजना के तहत अब पूरे छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण और दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख 15 हजार 574 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 20 लाख 92 हजार 266 से ज्यादा मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गई हैं। योजना के माध्यम से लाभान्वित मरीजों में दो लाख 41 हजार 865 श्रमिक भी हैं।

अक्सर देखा गया है कि गरीब जन कई कारणों से दवाखाने तक नही पहुंच पाते, जिससे उनका इलाज नहीं हो पाता। सीएम भूपेश बघेल ने गरीबों की इस पीड़ा को समझकर गरीबों का इलाज करने उनके घर पर ही चिकित्सक भेजने की अवधारणा पर कार्य किया। शहरों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन भ्रमण करके स्लम बस्तियों में निवासरत गरीबों का इलाज कर रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम अब तक राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में 35 हजार 801 कैम्प लगाकर लोगों की मुफ्त जांच और उपचार कर दवाईयां दी गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों की तंग बस्तियों के एवं बाकि जरूरत मंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवायें उपलब्ध करायें।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के पहले चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को हुई थी। इसके माध्यम से 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट ने स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना से लोगों को घर तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाई । स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए 31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया और 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: 15 अगस्त को उत्कृष्ट गौठान होंगे सम्मानित, चयनित गौठानों को मिलेगी 50 हजार की राशि












Click it and Unblock the Notifications