छत्तीसगढ़ः दिल का दौरा पड़ने से ढाई करोड़ का इनामी नक्सली रमन्ना की मौत

सुकमा। कुख्यात नकस्ली कमांडर रमन्ना की मौत हो गई है। रमन्ना की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हैं। बीते सोमवार को बीजापुर जिले के पामेड़ और बासागुड़ा गांव के बीच जंगल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। तेलंगाना कोत्तागुड़म के पुलिस अधीक्षक सुनी दत्त ने रमन्ना की मौत की पुष्टि की है। वहीं मंगलवार को राज्य के आला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से रमन्ना की मौत हो गई है।

chattisgarh most wanted naxali commander rammana died due to heart attack

हालांकि इस मामले में अभी तक नक्सलियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। क्योंकि अक्सर नकस्ली अपने बड़े नेताओं की मौत पर बयान जारी कर सकते हैं। उस पर तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने करीब दो करोड़ चालीस लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। खुद बस्तर पुलिस ने उस पर 40 लाख रुपये का इनाम रखा था। तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला रमन्ना उर्फ रावलु श्रीनिवास नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था।

आपको बता दें कि रमन्ना दस साल के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए दस बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था। इन हमलों में 55 जवान शहीद हुए थे। वो काफ लंबे समय तक बस्तर और पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली आंदोलन की अगुवाई कर रहा था। बता दें कि रमन्ना की मौत की खबरें पहले भी आती रहीं, जो बाद में गलत पाई जाती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+