कोरबाः जिले में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, मस्जिद में किया गया था क्वारंटाइन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरोना का दूरा पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने युवको को रायपुर एम्स भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी किरण कौशल ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं अब उसे एम्स लाने की तैयारी की जा रही है।

chattisgarh korba new coronavirus case come in district

कलेक्टर किरण कौशल के अनुसार एहतियातन जिला प्रशासन ने बाहर से कोरबा जिले में आए लोगों को अलग-अलग मस्जिद में ही क्वारंटीन कर रखा गया था। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से कटघोरा के एक मस्जिद में रुके हुए लड़के का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कलेक्टर किरण कौशल का कहना है कि लड़का महाराष्ट्र का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव ये लड़का कटघोरा या कोरबा का मूल निवासी नहीं है।

बता दें कि यह कोरबा में कोरोना का दूसरा मामला है। पहला मामला विदेश यात्रा से आए एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अभी उसका उपचार चल रहा है। वहीं शनिवार को दूसरा कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया है। दूसरे युवक की रिपोर्ट आने के बात प्रशासन इस बात का पता करने की कोशिश कर रहा है कि वह किन-किन लोगों से संपर्क किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 5 का उपचार चल रहा है। आज नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+