छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान, राज्य में 4 नए जिले और 18 तहसील का होगा गठन

रायपुर, अगस्त 15। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को एक तोहफा दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने राज्य में 4 नए जिले और 18 नई तहसील के गठन की घोषणा की है। रविवार को भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के समारोह में इस फैसला का ऐलान किया।

bhupesh baghel

Recommended Video

      Independence Day: CM Bhupesh Baghel का बड़ा ऐलान, Chhattisgarh को दी ये सौगात | वनइंडिया हिंदी

      छत्तीसगढ़ में अब हो जाएंगे 32 जिले

      सीएम बघेल ने बताया कि राज्य में जो नए चार जिले बनेंगे, उनमें मोहला मानपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, शक्ति और मनेंद्रगढ़ शामिल हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी 28 जिले हैं, लेकिन 4 नए जिले बनने के बाद ये संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी। नए जिलों के गठन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या में भी बदलाव होने की संभावना है।

      मुख्यमंत्री के द्वारा की गई अन्य घोषणाएं

      - मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयु सीमा का बंधन खत्म करने का भी ऐलान किया।

      - मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त किया जाएगा।

      - मुख्यमंत्री ने बिजली कंपनियों में 2500 से अधिक युवाओं की भर्ती करने की भी जानकारी दी। इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

      - सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में एक उद्यान सिर्फ महिलाओं के लिए विकसित किया जाएगा, जो 'मिनीमाता उद्यान' के नाम से जाना जाएगा।

      - 'डायल 112' सेवा की उपयोगिता को देखते हुए इसका विस्तार अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+