CG News:5 साल में 8 गुना बढ़ी चंदन कश्यप की संपत्ति, जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं, हलफनामे में और क्या हुआ खुलासा
Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। हलफनामे के जरिए प्रत्याशियों ने ये बताया है कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों के पास कितनी चल-अचल संपत्ति है।
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक चंदन कश्यप ने अपनी कुल संपत्ति 32.25 लाख रूपए की बताई है। बीते 5 सालों में चंदन की संपत्ति 8 गुना ज्यादा बढ़ी है।

साल 2018 में चंदन के पास 4.33 लाख की संपत्ति थी, जो 5 सालों में बढ़कर 32.25 लाख हो गई है। कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप के पास केवल 20 ग्राम सोना है। हलफनामे में चंदन ने बताया है कि उनके पास 2 लाख नगद और बैंक में 8.55 लाख रूपए जमा हैं।
इसके अलावा उनके पास 20 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 1.20 लाख और एक स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसकी कीमत 18 लाख रूपए है, उनकी संपत्तियों में शामिल हैं।
चंदन के शपथ पत्र के मुताबिक उनके नाम पर एक इंच जमीन भी नहीं है। वहीं बीते 5 सालों में उन्होंने सोना भी नहीं खरीदा है। बीते 5 सालों में चंदन ने अपने नाम पर केवल एक स्कॉर्पियो खरीदी है, जिसकी कीमत 18 लाख रूपए बताई जाती है।
संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़











Click it and Unblock the Notifications