छत्तीसगढ़:CGPSC चयन विवाद में सरकार को 10 दिन का अतिरिक्त समय, HC में जवाब होगा दाखिल,16 अक्टूबर को अगली सुनवाई
छत्तीसगढ़ पीएससी में बड़े स्तर पर घोटाले की याचिका पर सुनवाई करते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट में राज्य सरकार को जवाब देने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर तय की गई है।
दरअसल, भाजपा सरकार में गृहमंत्री रहे ननकीराम कंवर ने छत्तीसगढ़ पीएससी में बड़े स्तर पर घोटाले का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर अदालत में सुनवाई जारी है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच में जारी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूर्व मंत्री की याचिका पर पीएससी और राज्य शासन को जवाब पेश करने के लिए कहा है। इससे पहले अदालत में राज्य सरकार की ओर से दाखिल किए गए जवाब में कहा गया था कि वो स्वयं जांच करने के बाद कोर्ट के सामने जवाब पेश करेंगे।
इसी के सरकार ने कोर्ट से कहा है कि जब तक इस मामले में अगली सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक जिन व्यक्तियों पर आरोप लगा है और उनकी नियुक्ति नहीं हुई है, और उन्हें अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा। साथ ही बताया कि जिनकी नियुक्तियां हो चुकी है उनकी नियुक्ति पर यथास्थिति न्यायालय के आदेश के अधीन रहेगी।
आपको बता दें कि इससे पहले सुनवाई 21 सितंबर को हुई थी, जिसमें याचिकाकर्ता के वकील संजय कुमार अग्रवाल ने याचिका में संशोधन का निवेदन करके कुछ तथ्यों में बदलाव करने की बात कही। सुनवाई के दरमियान यह बात भी सामने आई कि याचिका में साल 2020 में हुई नियुक्ति के भी 3 नाम को जोड़ दिया गया है, जिस पर डिवीजन बेंच ने आपत्ति जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications