CG:नए जिले के दफ्तरों में काम की शुरुआत, खैरागढ एसपी ने अवैध कारोबार, जुआ सट्टा पर कार्रवाही के दिये निर्देश

छत्तीसगढ़ में 4 नए जिलों का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर दिया है। राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अस्तित्व में आने के बाद दोनों जिलों के कलेक्टर व एसपी न

राजनांदगांव, 06 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में 4 नए जिलों का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर दिया है। राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अस्तित्व में आने के बाद दोनों जिलों के कलेक्टर व एसपी ने जिले के पहले दिन ही सभी अधिकारियों के सख्त निर्देश दिये हैं। बैठक में जिले के कार्यालयों में रिकॉर्ड दुरुस्त रखने, और पेंडिंग मामलों को त्वरित निराकरण करने के हैं। खैरागढ़ एसपी ने तो जिले में अवैध कारोबार पर नकेल कसने यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये हैं।

कोई दफ्तर देखने, तो कोई नए कलेक्टर से मिलने पहुंचे

कोई दफ्तर देखने, तो कोई नए कलेक्टर से मिलने पहुंचे

खैरागढ और मोहला वासियों को लंबे समय से नए जिले के गठन इंतजार था। इसके लिए उन्होंने लम्बी लड़ाई भी लड़ी है। अब यह मांग पूरा हो गया है। इस खुशी में कई ग्रामीण सोमवार को जिले के पहले वर्किंग डे पर जिला कार्यालय देखने पहुंचे थे। खैरागढ़-छुई खदान-गंडई जिले के कलेक्टर जगदीश सोनकर से भेंट कर राजनीतिक दल स्थानीय नागरिकों ने मुलाकात कर क्षेत्र की। कई समस्याएं बताई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर, एसपी भी पहले दिन लोगों की समस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।

बेसिक पुलिसिंग पर जोर, पीड़ित की शिकायत पर तुरंत एक्शन

बेसिक पुलिसिंग पर जोर, पीड़ित की शिकायत पर तुरंत एक्शन

नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना,चौकी प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों पुलिस अधीक्षक साफ तौर पर निर्देश दिया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, एनडीपीएस मादक पदार्थ जैसे संपूर्ण अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करें, इसके साथ ही बेसिक पुलिसिंग के माध्यम से लोगों की समस्याएं दूर करना है। सभी थानों में आम जनता से अच्छा व्यवहार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

चौक चौराहों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

चौक चौराहों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

वहीं एसपी ने बीट सिस्टम को दुरुस्त कर गुंडे बदमाशों पर सख्त नजर रखने व उनके अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए दुर्घटनाजन्य स्थानों को चिन्हित कर वहां पर प्रॉपर लाइट, स्टॉपर व सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी यातायात प्रभारी को दिए। एसपी ने नए जिले के अनुसार आरोपियों एवं उनके अपराधिक रिकॉर्डों का प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन, थानों के दस्तावेजों का दुरुस्तीकरण, पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के उत्तम अनुशासन के संबंध में निर्देश दिया गया। इस बैठक में एएसपी नेहा पांडे, एसडीओपी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा सहित थानेदार मौजूद रहे।

पते में नए जिले का नाम लिखेंगे अधिकारी

पते में नए जिले का नाम लिखेंगे अधिकारी

नए जिले के निर्माण के बाद अब सभी फाइलों और पते में नाम परिवर्तन किया जा रहा है खैरागढ कलेक्टर ने पहले दिन आदेश जारी किया कि संबोधन, पत्राचार, अभिलेखों में कार्यालय पते में राजनांदगांव के स्थान पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला लिखेंगे। समस्त कार्यालय, ग्राम पंचायत, वार्ड में नए जिले के नाम का उल्लेख होगा। पहला आवेदन एक दिव्यांग ने दिया। ट्रायसिकल की मांग पर संबंधित विभाग को आवेदन भेजा गया है।

मोहला मानपुर में विकास कार्यों के लिए तैयार होगी योजना

मोहला मानपुर में विकास कार्यों के लिए तैयार होगी योजना

इधर नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन ने कलेक्टोरेट के अधिकारियों, कर्मचारियों का परिचय लिया। कलेक्टर ने बताया कि पहले दिन लोग मेल-मुलाकात करने आते रहे। अफसरों को निर्देशित किया गया है कि जो भी आवेदन आ रहे हैं, उनका तत्काल निराकरण करेंगे। एसपी अक्षय कुमार यदुवल्ली ने बताया कि दफ्तर में स्टाफ की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण क्षेत्र का सुव्यवस्थित विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी,

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+