CG: बलरामपुर में महिलाओं को रीपा का मिला, डेयरी संचालन करके बनीं सक्षम उद्यमी
CHHATTISGATRH: छत्तीसगढ़ में महिलाएं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खुद को सशक्त बना रही हैं। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर और राजपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं डेयरी व्यवसाय से जुड़कर दूध उत्पादन का काम कर रही हैं। इस कार्य से वह खुद को आर्थिक लाभ पहुंचा रही हैं,वहीं इसका सीधा लाभ सभी सभी पशुपालकों निकटतम को हो रहा है।

बलरामपुर में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत दूध इकाई स्थापित होने से महिला उघमिता को बढ़ावा मिल रहा है। मौजूदा समय में दो समूह में महिलाएं मिलकर दूधवाला नाम से डेयरी संचालन कर रही है। महिलाओं ने जानकरी देते हुए बताया कि गांव के आस पास के पशुपालकों से दूध खरीदकर दूध और दूध से निर्मित खाघ पदार्थों को बेच कर रही हैं। इससे महिलाओं और पशुपालकों की आय मे वृद्धि हो रही है।
वाड्रफनगर और राजपुर में दूध संग्रहण केंद्र प्रथम चरण के तहत खोले गए है, जिसमें विभिन्न समूह की 70 महिलाएं दूध एकत्रित करने से लेकर वितरण का कार्य कर रही हैं। समूह की महिलाओं की ओर से आसपास के 10 गांवों के 76 पशुपालकों से लगभग 152 लीटर दूध की खरीदी नियमित तौर से की जा रही है। इन समूहों की महिलाओं द्वारा नगरीय क्षेत्र के 136 उपभोक्ताओं को हरदिन "बिहान मार्ट" के द्वारा दूध का विक्रय किया जा रहा है। इसके अलावा बचे दूध से समूह की महिलाएं कई प्रकार के मिठाईयां तैयार कर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू हुई बच की खेती, प्रति एकड़ मिल रही है 1 लाख से भी अधिक आय












Click it and Unblock the Notifications