CG: भाजपा नेताओं के किया बयान जारी, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और शिव डहरिया पर लगाए आरोप

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की तरफ से जारी बयान में कहा है कि राज्य के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और शिव डहरिया के मामले सामने आने के बाद अब कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के भी सरकारी जमीन हथियाने के खुलासे ने प्रदेश को शर्मसार किया है। शनिवार को जारी इस बयान में आगे कहा गया कि क्योंकि लखमा ने सत्ता और पद का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यालय बनाने के नाम पर बेशकीमती सरकारी जमीन हड़पकर वहाँ दुकानें बनवा लीं और फिर उन दुकानों को औने-पौने दाम पर कांग्रेस नेताओं के हवाले कर दिया गया।

bjp cg

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रय जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती और भरतलाल वर्मा ने कांग्रेस शासनकाल में मंत्रियों द्वारा कथित तौर पर सरकारी जमीनें हड़पने के खुलासों को लेकर कहा कि पांच साल तक कांग्रेस के राज में जमीन माफियाओं ने जो अंधेरगर्दी मचाई थी, उसको संरक्षण इसीलिए मिल रहा था, क्योंकि कांग्रेस सरकार के मंत्री ही खुद सरकारी जमीनें हथियाने की होड़ में लगे थे।

भाजपा महामंत्रियों ने कहा कि बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा नगर पंचायत क्षेत्र में आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग के कन्या छात्रावास की सरकारी जमीन पर पूर्व मंत्री लखमा के चहेते कांग्रेस नेताओं व पार्षदों ने कब्जा कर लिया। उसके बाद तत्कालीन मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक लखमा द्वारा उपलब्ध कराए गए सरकारी धन से कांग्रेस का कार्यालय बनवा लिया। यही नहीं इस तथाकथित कार्यालय के सामने वाले हिस्से पर चार दुकानें भी बनवा ली गईं। दुकानों के निर्माण के लिए भी सरकारी धन का उपयोग किए जाने की खबर है।

भाजपा महामंत्रियों ने कहा कि अगर मान भी लें कि कांग्रेस कार्यालय बनाने के लिए पार्टी फंड से राशि लगाई गई है, तो भी पार्टी फंड के दुरूपयोग का मामला तो बनता ही है क्योंकि जिन दुकानों को बनाने के लिए पाँच-पाँच लाख रुपए की लागत आई है, उन्हें तीन-तीन लाख रुपए में बेच जो दिया गया है। इस तथाकथित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन स्वयं कवासी लखमा ने किया था।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया, भाजपा के पक्ष में कितने के इलेक्टोरल बॉन्ड हुए जारीc

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+