CG: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम, सीएम साय रायपुर में करेंगे योगाभ्यास
Chhattisgarh: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किए गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में होगा। योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा।

जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और जनसामान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद












Click it and Unblock the Notifications