CG: रायगढ़ में बोले सीएम साय, कांग्रेस का सूपड़ा साफ किये, अब लोकसभा में भी करना है

Chhattisgarh: रविवार को पत्थलगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को लेकर कुछ गारंटी दी थी। उसका सभी वादा सांय-सांय पूरा हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कांग्रेसी कुछ भी अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

cg news

साय ने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्हें चौकीदार चोर है कहा, मौत का सौदागर कहा, लेकिन जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को विपक्ष में बैठा दिया। अब चरणदास महंत ने हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ जो घटिया बयान दिया है, जनता फिर से उसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।

बस्तर और सरगुजा संभाग के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। इसके लिए खरीदी का समय बढ़ाकर हमने 15 दिन कर दिया है। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारम्भ करेगी। बस्तर संभाग के संवेदनशील गांवों के रहवासियों को भी सारी मुलभूत सुविधाएं मिले, इसके लिए हमने "नियद नेल्लानार योजना" की शुरुआत की। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को राशन, सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्कूल, अस्पताल सारी सुविधाएं मिल रही है। अभी कुछ गारंटी बची हुई है, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर देना, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देना है। इसे हम लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आप सभी ने 2014 में मुझे सांसद बनाया मेरा सौभाग्य था कि राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, दुनिया के सर्वाधिक लोक्रपिय नेता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जिन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में समूचे भारत का मान बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

यह भी पढ़ें कवर्धा में सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाए तेवर, कहा- भूपेश को ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+