CG Politics: भाजपा के दिग्गजों पर CM भूपेश का तंज, 14 विधायक बचे हैं, किसी का टिकट भी पक्का नहीं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उलटी गिनती चल रही है। भाजपा नेताओ के 14 विधायकों को लेकर भाजपा संगठन के द्वारा करवाए जा रहे आंतरिक सर्वे के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है।
Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी के 14 बचे विधायकों का टिकट भी पक्का नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल ने तंज कसा कि उन्होंने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल से कहा था कि वह जबरदस्ती नंबर बढ़ाने के लिए अपना गला खराब करते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा,क्योंकि उनको टिकट मिलेगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। बघेल ने यह बयान रायपुर मनेन्द्रगढ़ रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिया।

दरअसल भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अपना चुनावी सर्वे शुरू कर दिया है।पार्टी सभी विधानसभाओं में प्रत्याशियों के स्थिति का अंदाजा लगा रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा छत्तीसगढ़ में दिल्ली से विशेष टीम भेजी गई है, जो मौजूदा स्थिति का आंकलन करके प्रत्याशियों को लेकर जमीनी स्तर पर जांच कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी चर्चा का संदर्भ लेकर बयान दिया है।
शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ रवाना होने से पूर्व उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का ज़िक्र करते हुए कहा कि अक्सर हमारे जनजाति भाई कहते हैं कि उनकी तादाद ज्यादा है उन्हें अधिक आरक्षण मिलना चाहिए। इसी कारण से मैंने प्रधानमंत्री से जनगणना करवाने हेतु आग्रह किया है। जनगणना ही आरक्षण का आधार है। जनगणना के पश्चात यदि संख्या ज्यादा होगी , तो उन्हें उस हिसाब से फायदा मिलेगा। इसलिए लिए जनगणना आवश्यक है।
Recommended Video

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री हम सब के हैं और छत्तीसगढ़ के हित में उनसे मुलाकात करना भी आवश्यक है। मांग करनी भी है और पूरी नहीं होने पर लड़ना भी जरूरी है।राज्य के हित का मामला कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। इन विषयो को लेकर बात होती है तो प्रधानमंत्री वक़्त देते हैं, अच्छी बात है कि, हम अपनी बातें उनतक रख पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें CG News: अडानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, 13 मार्च को वरिष्ठ नेता करेंगे राजभवन मार्च












Click it and Unblock the Notifications