CG NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में होगा आयोजित स्वागत समारोह, तैयारी हेतु बैठक संपन्न

Chhattisgarh Independence Day: छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:30 बजे से ''स्वागत समारोह'' का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं, महिलाओं, एवं गणमान्य नागरिकों प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।

rajbhavan cg meeting

इस आयोजन की तैयारी के लिए आज राजभवन में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह आयोजन के दौरान सफाई एवं बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में राज्यपाल के उप सचिव दीपक अग्रवाल, नगर-निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, राजभवन के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, नगर-निगम, सी.एस ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG News: विश्व आदिवासी दिवस पर वन विभाग द्वारा 500 करोड़ रूपए का होगा वितरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+