CG: बालोद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की विशाल रैली, कांग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार के बड़े आरोप
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव अभियान को गति देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा जारी है। शनिवार को बालोद जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आमसभा का संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटलजी के प्रधानमंत्रित्व काल में जब छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड राज्य के गठन पर चर्चा चल रही थी, तब यह प्रश्न खड़ा था कि इन राज्यों का विकास कैसे होगा? इनके पास इतने संसाधन कहाँ हैं? लोगों को के पास अपने राज्य को ऊँचाई देने और विकास करने के लिए जो कौशल होना चाहिए, वह छत्तीसगढ़ में कहां मिलेगा? परंतु 2003 के पहले विधानसभा चुनाव में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ ने नित-नयी ऊँचाई की ओर बढ़ता रहा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के किसी भी कोने से आने वाले व्यक्ति, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को पहले देखा है और आज देख रहे हैं, वह कहते हैं कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में करिश्मा किया है। इतनी तेजी के साथ छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की अकेली ऐसी पार्टी है जो राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए करती है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ में लूट, भ्रष्टाचार, अनाचार की सीमाएँ लांघ दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है। पहले दुनिया में भारत की धारणा अलग थी। पाकिस्तान पहले भारत को आँखें दिखाता था, लेकिन आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश है। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को दुनियाभर के लोग ध्यान से सुनते हैं। आज दुनिया में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ा है। भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी पाँचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है और 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। दूसरे राजनीतिक दल और कांग्रेस ने अब तक जितने वादे देशवासियों से किए हैं यदि आंशिक रूप से भी उन्हें पूरा कर दिया होता तो भारत वर्ष पहले ही दुनिया का धनवान देश बन गया होता, ताकतवर देश बन गया होता।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र में किए अपने वादे को पूरा कर कश्मीर में धारा 370 को खत्म किया, अयोध्या में श्री राम मंदिर बनवाया, सीएए को लागू किया। भारत में राम राज्य का आगाज हो चुका है। राम राज्य का मतलब है कि व्यक्ति के अंदर कर्तव्य बोध पैदा हो। श्री सिंह ने कहा कि भारत की राजनीति में पैदा हुए संकट को हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया। हम लोगों की यह धारणा रही है कि हर व्यक्ति का विकास हो, विकास के लिए उसके पास हर संसाधन होना चाहिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बस्तर में बोले राजनाथ सिंह, डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी












Click it and Unblock the Notifications