CG ELECTION: बिलासपुर विधानसभा सीट पर है सबकी नजर, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शुरू किया चुनावी प्रचार
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की की तिथि नजदीक आती जा रही है। इसी के साथ राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ती जा रही है। मतदान में एक महीने से अधिक का वक्त बचा है, लेकिन छत्तीसगढ़ की दोनों प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशी प्रचार में तेजी से जुड़ गए हैं। ज्ञात हो कि भाजपा ने जहां अपनी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट अभी जारी होनी बाकी है। इस बीच कभी भाजपा का गढ़ रही बिलासपुर विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं।

भाजपा के द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद से ही उम्मीदवार तेजी से प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर से बीजेपी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल लगातार जनता के साथ संपर्क बनाने के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करके उन्हें जिम्मेदारी भी दे रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने विजय विकास सम्मेलन का आयोजन आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में जिस तरह से प्रदेश और शहर का अमन चैन गायब हुआ है उसे इस चुनाव में वापस लाने का समय है।साथ ही उन्होंने कांग्रेस की लिस्ट जारी नही होने पर निशाना भी साधा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसे मिल रहा है टिकट? किसका टिकट कट गया? कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची वायरल
जानकारी दें कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में दिग्गज मंत्री रहे हैं। उनका शुरू से बिलासपुर सीट पर दबदबा रहा है। कई बार के विधायक अमर अग्रवाल को भाजपा ने बिलासपुर विधानसभा से इस बार भी प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में अमर अग्रवाल को हराने के बाद कांग्रेस के शैलेश पांडेय विधायक बने थे। इस बार कांग्रेस की टिकट पाने की होड़ में लगे नेताओं में शैलेश पांडेय के अलावा अटल श्रीवास्तव का भी नाम प्रमुखता से शामिल है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसलिए इस चुनाव में भाजपा की साख जुड़ी हुई है।इस बार बिलासपुर विधानसभा में बीजेपी, कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के साथ आप भी चुनाव में सक्रिय नज़र आ रही है। यहां अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications