CG Election 2023: भाजपा का कांकेर कार्यालय पूरी तरह सील, अब ऐसे होगा कार्यालय का काम
CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के बीच जहां राजनीतिक दल लगातार सक्रिय बने हुए हैं। वहीं प्रशासन भी निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करवाने की भरसक कोशिश कर रहा है। इसी बीच कांकेर जिला मुख्यालय के जनकपुर वार्ड में प्रशासन ने भाजपा के चुनाव कार्यालय को सील कर दिया है।
बताया जाता है कि भाजपा ने बिना अनुमति के मतदान केंद्र के पास ही चुनाव कार्यालय खोला था। प्रशासन की मानें तो भाजपा का चुनाव कार्यालय मतदान केंद्र से महज 70 मीटर की दूरी पर खोला गया था।

जिला निर्वाचन ने आदर्श आचरण संहिता के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने को लेकर लगातार कवायद कर रही है। मिली शिकायत पर निर्वाचन की उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय सील करने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी के बैनर पोस्टर भी हटा दिए हैं।
मालूम हो कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी। इसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान सम्पन्न किये जायेंगे।
इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग होगी। 5 राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही 5 चुनावी राज्यों में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है।
संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications