छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की चाल से भाजपा हुए कठोर, पाटन में चाचा-भतीजे की 'जंग' से बढ़ सकती है भूपेश की टेंशन
Bhupesh Baghel VS Vijay Baghel: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट पर देशभर भर की निगाहें टिकी हुई है। छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल की वजह से सबसे हॉट मानी जा रही है। पिछले चार चुनाव से चाचा-भतीजे भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच यहां मुकाबला है।
पाटन सीट पर तीन बार भूपेश बघेल को और एक बार विजय बघेल को जीत हासिल हुई है। मौजूदा समय में कांग्रेस का कब्जा है। जबकि इससे पहले भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस बीजेपी के अलावा जोगी कांग्रेस की भी पुख्ता दावेदारी यहां सामने आ रही है। सीएम भूपेश भूपेश बघेल भाजपा के राडार पर हैं। सभी पार्टियां उन्हें चारो तरफ से घेराबंदी करने में जुटी है।

वर्ष 2018 में विधानसभा का टिकट न देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय बघेल को सियासी मैदान में उतारा। विजय ने दुर्ग लोकसभा सीट से जीत दर्ज की और दिल्ली का सफर तय किया। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता मुख्यमंत्री भूपेश के सामने एक बार फिर विजय बघेल मैदान में हैं।
माना जा रहा है कि राजस्थान मध्य प्रदेश में सांसदों और मंत्रियों को टिकट देने के प्लान और 2024 के सेमीफइनल की रणनीति है। बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये भी रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश के सामने किसी ऐसे प्रत्याशी को खड़ा किया जाए जो करारी टक्कर दे सके और ऐसे में एकमात्र नेता विजय बघेल ही हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए इस बार पाटन सीट काफी चुनौती भरी होने वाली है। सरकार विरोधी लहर का भी असर दिख सकता है। चूंकि साल 2018 में बीजेपी ने विजय बघेल को मौका नहीं दिया था इस वजह से भूपेश बघेल को जीतने के लिए कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ी थी लेकिन इस बार चुनावी फाइट चाचा भतीजे के बीच है और दोनों पलड़ा भारी है।












Click it and Unblock the Notifications