CG News: कांग्रेस को तगड़ा झटका, रूप सिंह पोटाई को टिकट दिया तो MLA अनूप नाग ने निर्दलीय लड़ने का कर दिया ऐलान

Chhattisgarh election 2023: विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। दरअसल विधायकों की टिकट काटने के बाद अब बगावत के सुर उठने लगे हैं।

इसी बीच कांकेर जिले के अंतागढ़ सीट से विधायक रहे अनूप नाग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र बुधवार को खरीदा है। इन हालातों में अब वे अपने समर्थकों के साथ निर्दलीय पर्चा दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़

बताया जाता है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 में अंतागढ़ से अनूप नाग को टिकट देकर उन्हें चुनाव में खड़ा किया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को 13414 वोटों से हराया था। इसके बाद अब इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनकी टिकट काट दी और यहीं से रूपसिंह पोटाई को कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया।

टिकट काटे जाने से नाराज अनूप ने अपने समर्थकों के दबाव में आकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है। चुनाव में निर्दलीय पर्चा भरकर क्षेत्र से वे कांग्रेस के खिलाफ खड़े नजर आ सकते हैं। हालांकि विधायकों की टिकटें काटे जाने से सिटिंग एमएलए खासे नाराज चल रहे हैं, जिसका नुकसान आने वाले समय में कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+