CG: बेमेतरा Factory Blast पर बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, निसंदेह जांच और सख्त कार्रवाई होगी
Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से हुई जनहानि के बाद सरकार एक्शन मोड में हैं। रविवार को मामले में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। शर्मा कहा कि घटना बहुत खतरनाक है, निसंदेह जांच होगी और सख्त कार्रवाई होगी।
ज्ञात कि इस ब्लास्ट में कई लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। वहीं इस धमाके के बाद अभी तक मलबे में कई शवों के दबे होने की आशंका भी जताई गई है। धमाके की तीव्रता को करीब चार किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया था। फिलहाल विस्फोट होने के कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

विस्फोट में जख्मी हुए 6 लोगों को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक व्यक्ति को यहां लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी मच गई थी। हालांकि वक़्त रहते फायर ब्रिगेड ने लोगों द्वारा लगाई गई आग पर नियंत्रण पा लिया, नहीं तो घटना और भी भयावह हो सकती थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, नक्सल उन्मूलन आगे बढ़कर बताएं कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications