CG: नक्सलियों को शहीद बताकर विवादों में फंसी कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, BJP ने कहा- Get Out Supriya
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली मुठभेड़ पर सवाल उठाकर कांग्रेस फंसती नज़र आ रही है। सबसे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सवाल खड़ा करके फर्जी मुठभेड़ करार दिया था, तो कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शहीद ने दो कदम आगे बढ़कर मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों को शहीद बता दिया था। अब राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ 'गेट आउट सुप्रिया' लिखकर पलटवार किया है।

ज्ञात हो कि अप्रैल को सूचना आई कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दो दिन पूर्व सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 29 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ सरकार इसे सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि बता रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से लेकर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक ने जवानों की सराहना की है, लेकिन कांग्रेस के नेता इसे फर्जी मुठभेड़ करार दे है।
इस मुठभेड़ पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सबसे पहले सवाल खड़ा किया। कहा कि बीजेपी की सरकार में फर्जी मुठभेड़ होते हैं। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने अपना बयान बदल दिया। इधर नक्सलियों को कथित तौर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शहीद बताया है। जिसका विरोध करते हुए भाजपा ने X पर पोस्ट कर कहा कि जिन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की धरती को निर्दोष छतीसगढ़ियो के खून से लाल किया है ऐसे बर्बर नक्सलियों को शहीद बताकर छत्तीसगढ़ की जनता, पुलिस बल और लोकतंत्र का मजाक बनाने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आपका आगमन इस पावन धरती को स्वीकार्य नहीं है।
सुप्रिया श्रीनेत के छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी नक्सलियों को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कांकेर एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं। नक्सली प्रेस नोट जारी करके मौत की बात मान रहे हैं, फिर भी कांग्रेस इसे फर्जी एनकाउंटर बता रही है, यह कांग्रेस की पुरानी नीति है।इधर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत दिल्ली से रायपुर आने वाली हें। कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम 4 बजे सुप्रिया राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस लेंगी। उनके इसी आने की सूचनामिलने के बाद भाजपा ने X पर सुप्रिया को लेकर उक्त टिप्पणी की है।












Click it and Unblock the Notifications