CG: सीएम विष्णुदेव साय ने किया मय महतारी हंव कॉफी टेबल बुक का विमोचन, जनसंपर्क विभाग का है प्रकाशन

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित महतारी वंदन योजना के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक 'मय महतारी हंव' का विमोचन किया। इसमें प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के महतारी वंदन योजना की 36 लाभार्थी महिलाओं की कहानियों को संजोया गया है।

cg news

इस कॉफी टेबल बुक के माध्यम से लाभार्थी महिलाएं महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी आकांक्षाओं और सपनों के साथ ही योजना से मिलने वाली धनराशि के उपयोग की योजनाएं साझा की हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी कॉफी टेबल बुक के विमोचन के अवसर पर उपस्थित थीं।

'मय महतारी हंव' कॉफी टेबल पिक्टोरियल बुक में प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिलाओं की कहानी है। महतारी वन्दन योजना उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है, उनके जीवन में सालाना 12 हजार रुपए के क्या मायने हैं और वे किन जरूरतों में इस राशि का उपयोग करेंगी, इन्हें वे इसके माध्यम से साझा की हैं। इस कॉफी टेबल बुक में पहाड़ी कोरवा महिला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कबाड़ी व्यवसाय से जुड़ी महिला, गृहिणी और सब्ज़ी बेचने के व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं की कहानी है।

'मय महतारी हंव' में संकलित खुशियों के नोटिफिकेशन की 36 कहानियां महतारी वन्दन योजना के प्रति महतारियों की खुशियों की कहानियां हैं। यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित है। सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा और गुरू खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी सहित राज्य शासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कॉफी टेबल बुक के विमोचन के दौरान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने किया बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+