CG: सीएम विष्णुदेव साय ने इंदिरा सिंह को दी श्रद्धांजलि
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को सरगुजा राज परिवार की सदस्य इंदिरा सिंह के असामयिक निधन होने पर अम्बिकापुर में उनके दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने
सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित सरगुजा राज परिवार के शोकाकुल सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थी।

दोपहर 2 बजे अंबिकापुर के रानी तालाब के निकट उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पति टीएस सिंह देव ने उनको मुखाग्नि दी। बता दें कि इंदिरा सिंह देव का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ के राजपरिवार में हुआ था।
यह भी पढ़ें CG: बलौदाबाजार हिंसा पर थमी नहीं है सियासत, भाजपा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को दिया करार जवाब












Click it and Unblock the Notifications