CG: सीएम विष्णुदेव साय ने 2 BJP विधायकों को सौंपी नई जिम्मेदारी, जानिए किसे क्या मिला

Chhattisgarh News: देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव निपटने के बाद ही अपना पूरा ध्यान सरकार चलाने की दिशा में केंद्रित कर लिया है। चुनावी व्यस्तता से मुक्त होने के बाद से ही वह लगातार प्रशासनिक अमले के साथ बैठके और संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने संगठन से जुड़े नेताओं को भी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी शुरू कर दी है।

गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने भाजपा संगठन के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप दी। मुख्यमंत्री आवास की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया गया कि सीएम साय ने भाजपा विधायक मोतीलाल साहू और भूलन सिंह मरावी को किया रोगी पशु कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया है।यह समिति पशुधन के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करती है। जिसका उद्देश्य पशुधन को उसका सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने का हक प्रदान करता है।

vishnudev 600 jpg

इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद छत्तीसगढ़ में कई अन्य विधायकों और संगठन के नेताओं की नियुक्तियां तमाम संस्थाओं, निगम और मंडलों में की जाएगी। इसके अलावा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनके स्थान पर किसी अन्य विधायक को मंत्रिपरिषद में स्थान दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें CG News: मुख्यमंत्री निवास में हुआ वट सावित्री पर्व पूजन का आयोजन, सुहागन महिलाओं ने की वटवृक्ष की पूजा-अर्चना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+