CG: जशपुर समेत सर्पदंश से न हो कोई जनहानि, सीएम साय ने एन्टी स्नेक वेनम की उपलब्धता संबंधी दिए निर्देश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में जशपुर अंचल सहित ऐसे क्षेत्र जहाँ सर्पदंश के मामले ज्यादा आते हैं। ऐसे इलाकों के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एन्टी स्नेक वेनम की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश के प्रकरणों के निराकरण के लिए चिकित्सक एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध कराने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे सर्पदंश की स्थिति पर पीड़ितों को तत्काल बचाया जा सके।

ज्ञात हो कि सरगुजा अंचल के जशपुर में सर्पों की बड़ी तादाद हैं,इसलिए इसे नागलोक भी कहा जाता है। कुछ वर्ष पहले तक यहां सापों के काटने से बड़ी संख्या में मौतें होती थीं, लेकिन अब हालात बदलने लगे हैं। जन जागरूकता अभियान की बदौलत अब मौतों की संख्या में काफी कमी आई है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के किसानों को नहीं होगी खाद-बीज की दिक्क्त, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए यह निर्देश c












Click it and Unblock the Notifications