CG: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजपा का तंज, किरण देव ने पूछा यह सवाल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे पर अपना बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान का कत्ल किया हो, चुनी हुई सरकारों को लगातार बर्खास्त किया हो ,वह संविधान को हाथ में लेकर घूमने का नाटक कर रहे हैं। राहुल गांधी अब एक ऐसे शख्स हो चुके हैं जो कुछ भी वास्तविक नहीं करते, केवल नाटक करते हैं वह मंदिर जाते हैं तो वह नाटक होता है, संविधान को हाथ में लेते हैं तो वह नाटक होता है ,राहुल गांधी ने देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का काम लगातार किया है।

देव ने कहा कि आज राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आकर यह बताना चाहिए था कि आखिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को एडिट करने और लोगों को भ्रमित करने की कायरता पूर्ण हरकत कांग्रेस ने क्यों की? राहुल गांधी को यह बताना चाहिए था कि उनका घोषणा पत्र तुष्टीकरण पत्र क्यों है? क्यों उसमें आदिवासी, समाज पिछड़ा वर्ग के लोगों के हक छीनने की बात लिखी है?

cg news

देव ने कहा कि राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे से छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर भाजपा को फायदा मिलेगा, क्योंकि राहुल गांधी की छवि एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन की है और देश के लोग उनकी तुष्टिकरण की नीति से घृणा करते हैं, झूठ-मूठ में जनेऊ पहनना ,संविधान को हाथ में उठाने का नाटक करना और बार-बार सनातन धर्म को अपमानित करने वाले काम करना और कांग्रेस के सारे नेताओं और अपने गठबंधन के नेताओं से सनातन धर्म को अपमानित करने वाले बयान दिलवाने, साथ ही राम मंदिर का न्योता ठुकराने जैसे कई कदमों की वजह से छत्तीसगढ़ की जनता राहुल गांधी के प्रति आक्रोशित है एवं उनके आने से कांग्रेस को जो कुछ वोट मिलने वाले थे उसमें भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें CG: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बोले, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटे हार रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+