CG: भारतीय राजनीति में एक सुखद संकेत है, एग्जिट पोल पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक्जिट पोल के अनुमानों को भाजपा पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि अनुमान इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा ने भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन के निर्णय का धरातल पर रहकर सटीक आंकलन किया है। किरणदेव ने कहा कि भाजपा अपने लक्ष्य 'अबकी बार 400 पार' को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के साथ सत्ता में लौटेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि एक्जिट पोल के ये आँकड़े इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के अपने उद्घोषमें निहित 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के संकल्प के साथ काम किया है, इसलिए 'एंटी इन्कम्बेंसी' जैसे मिथक को 'प्रो-इन्कम्बेंसी' में तब्दील होते देखना भारतीय राजनीति में एक सुखद संकेत है।

bjp

उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल के अनुमानों से परे जाकर भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनता जनार्दन सत्ता सौंप रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है। इससे पहले पिछले दो लोकसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए के लिए एक्जिट पोल के जो आँकड़े सामने दर्शाए गए थे, भाजपा ने उन अनुमानों से परे जाकर न केवल 2014 में अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 के चुनाव में एक्जिट पोल के आंकड़े को झुठलाकर 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन दोनों चुनावों में एऩडीए को 336 और 353 सीटें मिली थीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के एक्जिट पोल के आँकड़ों के विपरीत भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसलिए हमारा यह पक्का विश्वास है कि भाजपा-एनडीए इन चुनावों में 400 पार के अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें CG Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिलेगी केवल 1 सीट, जानिए India Today-Axis My India का अनुमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+