CG BJP List: बीजेपी ने जारी की छत्तीसगढ़ उम्मीदवारों की दूसरी सूची, रेणुका, ओपी चौधरी समेत 64 नाम शामिल
Chhattisgarh Election BJP Candidate List: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा अब तक 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सिर्फ 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम बाकी है।
इस सूची को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया है। बता दें कि बीजेपी ने अभी 64 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। बता दें कि भाजपा द्वारा जारी इस लिस्ट में कई बीजेपी सांसदों को भी टिकट दिया गया है। इन नामों में रेणुका सिंह और गीमती साय जैसी सांसदों का भी नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सांसद रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत सीट से उम्मीदवार बनाया है। सांसद अरुण साव लोरमी विधानसभा सीट से उम्मीदवार चुने गए हैं। सांसद गोमती साय पत्थलगांव से विधानसभा उम्मीदवार हैं।
वहीं अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो रमन सिंह को राजनंदगांव से प्रत्याशी बनाया गया है। विजय शर्मा को कवर्धा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भरतलाल वर्मा डोंगरगांव, विक्रम उसेंडी अंतागढ़ से चुनाव लड़ेंगे। सीतापुर से राम कुमार टोप्पो, जशपुर से रायमुनि भगत, कुनकुरी से विष्णु देव साय, लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया, रायगढ़ से रिटायर्ड आईएएस ओपी चौधरी, मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी जयसवाल, बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े, सामरी से उधेश्वरी पैकरा, सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान रामपुर से ननकीराम कंवर को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
BJP releases a list of 64 candidates for the upcoming election in Chhattisgarh.
— ANI (@ANI) October 9, 2023
State BJP chief Arun Sao to contest from Lormi. pic.twitter.com/lxocBCGz6B
वहीं कटघोरा से प्रेमचंद्र पटेल, पाली-तानाखार से रामदयाल उइके, भाटापारा से शिवरतन शर्मा, रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू, रायपुर नगर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर नगर उत्तर से पुरन्दर मिश्र, रायपुर नगर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग ग्रामीण से ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव, भिलाई नगर से प्रेम प्रकाश पांडे, जगदलपुर से किरण सिंह देव, कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, लोरमी से अरुण साव, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, जांजगीर-चाम्पा से नारायण प्रसाद चंदेल, महासमुंद से योगेश्वर राजू सिन्हा, दंतेवाड़ा से चेतराम अरामी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें कांकेर से आशाराम नेताम, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी और कोरबा से लखनलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया था। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 10 अनुसूचित जनजाति और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications