CG: बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीएम विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है।माओवादी प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जिस पर प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है, 12 शव नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के विरुद्ध मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से इसका लाभ हमको मिल रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, सीएम साय बोले- हम मजबूती से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे












Click it and Unblock the Notifications