छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी में अड़ंगा लगा रहा है केंद्र: CM भूपेश बघेल
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत गरमाई हुई है। सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर धान खरीदी में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान रखना चाहिए. हमने केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति के चलते सुदूर एवं दुर्गम अंचलों के किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होने से धान बेचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए केन्द्र सरकार से बायोमेट्रिक सिस्टम को इस वर्ष लागू किए जाने का अनुरोध किया है।
सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को रायपुर में कहा, केंद्र सरकार ने केंद्रीय पुल में चावल की लिमिट भी घटा दी है। पहले 86 लाख किया अब 61 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। केंद्र और भाजपा सरकार किसान विरोधी है, यह स्पष्ट दिख रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है। भाजपा किसानों के साथ दुश्मनी रही है। भाजपा किसान विरोधी है, उन्होंने किसानों की आय दोगुना करने की बात की थी वह नहीं हुआ। आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान शहीद हो गए।
यह भी पढ़ें CG: स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु 79.76 करोड़ रूपए मंजूर, CM भूपेश बघेल ने की थी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications