CG Election 2023: कांग्रेस की 65 सीटों पर सिंगल नाम तय, दिल्ली जाने से पहले भूपेश ने बताया कब आएगी पहली लिस्ट
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 8 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना हुए। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश ने कहां की कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी 90 सीटों पर चर्चा हुई है। सर्वे में जो नाम आए हैं। ब्लॉक से जो आवेदन आए और जो नेताओं के रिकमेंडेशन हैं सब पर बातचीत हुई। टिकट पर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद निर्णय होगा।
प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास में करीब पांच घंटे तक चली। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले ये बैठक काफी महत्वपूर्ण थी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत समिति के सदस्य शामिल हुए।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। CWC की बैठक के बाद उम्मीद है कि सेंट्रल इलेक्शन की कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक के बाद ही कांग्रेस की पहली लिस्ट घोषित हो सकती है।
बताते चले की अब तक कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 6 बार से ज्यादा हो चुकी है। बैठक में कुल आवेदनों पर चर्चा हुई। दो हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा और अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम फाइनल किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की वायरल लिस्ट के बाद कांग्रेस ज्यादा सतर्क नजर आ रही है। तय नाम भी कहीं से लीक न हों और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक तक इसे पूरी तरह से गोपनीय रखने को लेकर भी चर्चा होगी। अगर लिस्ट जारी होती है तो कहीं भी अनुशासनहीनता और विरोध हो तो कैसे कंट्रोल किया जाए, इसको लेकर भी बातचीत होगी।












Click it and Unblock the Notifications