छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में हुआ ब्रह्म भोज का आयोजन, ब्रह्मकुमारी बहनों के अतिथि बने सीएम साय

Chhattisgarh News: शांति सरोवर में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ब्रह्मभोजन के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों के अतिथि बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हर साल बड़े स्नेह से ब्रह्मकुमारी बहनें विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्म भोजन कराती हैं। यह बड़ी सुंदर परंपरा है। बहनों के स्नेह से हम अभिभूत हैं।

cg news.jpg

राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगणों ने पवित्र ब्रह्म भोजन का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी अतिथियों ने इंदौर क्षेत्र की पूर्व निदेशिका कमला दीदी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आपकी संस्था अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को संचालित कर समाज में जनजागृति लाने का काम कर रही है। इसका असर समाज के सभी वर्गों पर पड़ा है। महिलाओं को आपने आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी आपके द्वारा जो सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य किया गया है। इससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जायेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, करेंगे रामलला के दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+