Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा का पलटवार, मूणत बोले- न्यायिक प्रक्रिया का सामना करें

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रवक्ता, विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर मुकदमा दर्ज होने और उस पर अभियुक्त बघेल द्वारा प्रेस में दी गयी अपनी प्रतिक्रिया पर कहा है कि उन्हें जो भी कहना है, संबंधित एजेंसी या कोर्ट में कहना कहें। प्रेस में अनाप-शनाप बोलने से कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का दिया गया सार्वजनिक बयान चोर की दाढ़ी में तिनका जैसा ही है।

cg news

मूणत ने कहा कि सोशल मीडिया पर घूम रही प्राथमिकी के दो पन्ने पर अपनी भड़ास निकालने से बेहतर है कि अभियुक्त उचित माध्यम से मूल कॉपी प्राप्त कर न्यायिक प्रक्रिया का सामना और सम्मान करें।

अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि किसी भी सस्पेक्ट या अभियुक्त पर जांच एजेंसियों की कारवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। कानून किसी के कद या पद के आधार पर भेदभाव नहीं करता। न ही इसका कोई राजनीतिक अर्थ है। चुनाव आदि से भी इसका कोई संबंध नहीं है।cमूणत ने कहा कि कानून अपना काम करेगा जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है। वे गुण-दोष के आधार पर निर्णय लेने स्वतंत्र है।

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक महादेव ऐप का विषय है, तो कांग्रेस के समय से ही इसकी जांच प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी, ऐसा तब की कांग्रेस सरकार का भी दावा था। अब जब कारवाई आगे बढ़ी हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होना साबित करता है कि सारी दाल ही उसकी काली है।

राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर इसका हिस्सा कहां तक पहुंचता था, यह अभियुक्तों के वीडियो से भी सामने आया ही था। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों ने अलग-अलग माध्यमों से जो भी कहा है, उसमें से अनेक तथ्य सार्वजनिक हो चुके हैं। आज भी गूगल पर 508 करोड़ टाइप करने पर बड़े अभियुक्त का काला चिट्ठा सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रदेश के युवाओं से की गयी यह ठगी और लूट बर्दाश्त के काबिल नहीं है। जो भी इसके दोषी हों, चाहे वे कितने भी बड़े हों, उन पर कारवाई होनी ही चाहिए। मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी को लूट कर अपने आका का एटीएम बन चुके लोगों को बेनकाब होना ही चाहिये।

मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पतन के साथ ही सुशासन लौट आया है, कानून भी अपना काम कर रहा है। भगवान का नाम लेकर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी रचने वालों पर पर महादेव का प्रकोप बरसना तय है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दिखाया आत्मविश्वास, कहा- चुनावी तैयारियों में भाजपा कांग्रेस से आगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+