'बीजेपी की अबकी बार नहीं आएगी 15 भी सीटें, छत्तीसगढ़ियों ने ठान लिया', बोले सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और बीजेपी ने चुनावी अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दलों के की ओर से एक दूसरे को लेकर तीखी बयानबाजी भी तेज है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा है कि बीजेपी इस बार महज 15 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

CM Bhupesh Baghel over BJP seats

गृह अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चुनौती मुझे स्वीकार है, क्योंकि सच तो ये है कि इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की 15 भी सीटें नहीं आने वाली। सीएम बघेल ने कहा, "आपकी चुनौती स्वीकार है श्री अमित शाह जी! मंच, समय, तारीख आप बता दीजिए। मैं आ जाता हूं। 15 साल के आपके कांड और 5 साल के हमारे कामों पर हो जाए बहस। छत्तीसगढ़िया डरता नहीं है, आपके जवाब का इंतजार रहेगा।"

सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया किसी ने डरता नहीं है। इस बा उन्होंने भाजपा को फिर से हराने की ठान ली है। इससे पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए सीएम बघेल ने बीजेपी को निशाने पर लिया था। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधेत हुए सीएम बघेल ने कहा कि वो नाम लेकर बीजेपी की गारंटियां पेश कर रहे हैं। हमारे घोषणा से बीजेपी घबरा गई है। उनके गारंटी पर कौन भरोसा करेगा? जुमले बाज के बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता।

वहीं सीएम भूपेश बघेल को लेकर ईडी के कथित आरोपों के बाद कांग्रेस-भाजपा बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने कहा है ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए साजिश रची है। जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है।

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने मामले को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुरोध है कि जितने भी स्पेशल प्लेन छत्तीसगढ़ में उतर रहे हैं, सबकी जांच की जाए। आखिर बक्सों में भरकर क्या आ रहा है? छापों के नाम पर आ रही ED और CRPF के वाहनों की भी जांच की जाए। बघेल ने कहा, "ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग नहीं हो रही है। ईडी आए और जांच करे। लेकिन, चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+