सरगुजा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, तैयार होगी चुनावी रणनीति,जनजातीय सम्मान समारोह का आयोजन

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 व 21 जनवरी को होने जा रही है। इस बैठक में जनजाति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

MP renuka singh

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत भाजपा के नेता अब संभागों में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसके तहत संभाग में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। अनुसूचित जनजाति की 29 आदिवासी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सरगुजा में दो दिनों तक मंथन होगा।

जनजातीय सम्मान समारोह का होगा आयोजन

जनजातीय सम्मान समारोह का होगा आयोजन

केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सरगुजा संभाग में होने जा रही है । इस बैठक में दूसरे दिन क्षेत्र के आदिवासी समाज को साधने जनजातीय अधिकार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा और फिर दूसरे दिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। जिसके तहत सरगुजा संभाग के सभी 14 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

20 और 21 जनवरी को होगी बैठक

20 और 21 जनवरी को होगी बैठक

मंत्री रेणुका सिंह ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इससे पहले 16 जून 2016 में सरगुजा में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हुई थी। अब उसके बाद विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 20 और 21 जनवरी को कार्यसमिति की बैठक सरगुजा में आयोजित है। सरगुजा भाजपा पदाधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया की पहले 50 हजार आदिवासी समुदाय के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर होंगे शामिल

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर होंगे शामिल

इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। भाजपा नेता यहां के सभी विधनासभा क्षेत्रों तक पहुंचेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक जनजातीय अधिकार और सम्मान के लिए सभा आयोजित की जाएगी।

सांसद रेणुका सिंह ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप

सांसद रेणुका सिंह ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप

सांसद रेणुका ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के पक्के मकान इसलिए नहीं बनने दिया। क्योंकि योजना के नाम में प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा हुआ है, विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देने को तैयार है। सांसद रेणुका सिंह ने कहा कि अंबिकापुर से दिल्ली ट्रेन उनके कार्यकाल की उपलब्धि है। इस ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन बनाया जाएगा। इसके बाद यह ट्रेन सप्ताह में दो चलेगी.केंद्र सरकार ने मां महामाया एयरपोर्ट के लिए निर्माण के 90 करोड़ रुपए दिए हैं. मई-जून तक काम पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+