छत्तीसगढ़ में वापसी के लिए BJP अपना सकती है MP का फॉर्मूला, चुनाव से पहले ही कांग्रेस पर बढ़त बनाने की रणनीति

BJP's MP formula in Chhattisgarh election: छत्तीसगढ़ चुनाव (Chhattisgarh assembly election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (bjp) के कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारों की दूसरी सूची का इंतजार है। वहीं, मध्यप्रदेश में अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी हो चुकी है।

25 सितंबर यानी सोमवार की रात दूसरी लिस्ट ने अब हर किसी को चौका दिया है। इस चुनाव में पार्टी मध्य प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को चुनाव में उतरी है। इस घोषणा के बाद ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh news) में सरगर्मी तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्यप्रदेश का फार्मूला छत्तीसगढ़ में भी अपनाया जा सकता है। ऐसे में मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पार्टी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा प्रत्याशी बन सकती है।

Chhattisgarh,

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी की सभा 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। सभा के बाद उम्मीदवारों की सूची की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में कर सकती है।

खबर अनुसार छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। मध्यप्रदेश की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव में सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। दूसरी लिस्ट 28 से 30 नामों की घोषणा हो सकती है।

मध्य प्रदेश में 25 सितंबर को जारी भाजपा की दूसरी सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम है। खास बात यह है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में नरसिंहपुर विधानसभा से पहलाद पटेल, मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को उम्मीदवार बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा की तरह मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन किया। इसके बाद रात में भाजपा की दूसरी सूची जारी हो गई। छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन यात्रा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर पहुंच रहे हैं। यहां भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+