CG: एग्जिट पोल तैयार करने में जुटे भाजपा MLA राजेश मूणत, चुनावी नतीजे से पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात कर रहे हैं। मिली जानकारी के अँसुअर मूणत चुनाव प्रचार अभियान की समाप्त होने के बाद अब रायपुर लोकसभा सीट के उन सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका रुझान जानने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरीके से वह परिणाम के पहले अपना खुद का एग्जिट पोल तैयार करने में जुट गए हैं।
आगामी कार्ययोजना पर काम किया शुरू
भाजपा नेता राजेश मूणत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे सालभर काम करती है। हमारे संगठन में केवल चुनाव के समय ही कार्य किये जाये ऐसा नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह बात सच है कि विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिना रुके काम किया है।

अब लोकसभा चुनाव के लिए केवल अंतिम चरण का मतदान बाकी है, जबकि छत्तीसगढ़ में पहले ही चुनावी अभियान थम चुका है। इसलिए लम्बे समय से निरंतर चुनावी अभियान में जुटे रहें से थकान जरूर है,लेकिन हम लोगों ने अपनी आगामी कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है।
मूणत बोले, परिवार के साथ गुजर रहा हूं वक़्त
राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर क्लस्टर के तहत दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा के संयोजक के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने संगठन के द्वारा ओड़िशा में सौंपी गई जिम्मेदारी को भी संभाला। बात चाहे छत्तीसगढ़ की हो या बाकि राज्यों की, मैं जहाँ भी गया, इस दौरान अपनी टीम के कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला। मूणत आगे कहा कि अब चुनाव निपट चुके हैं, हम सभी को परिणाम का इंतजार है,लिहाजा यह वक़्त भी मैं अपने परिवार के साथ गुजार रहा हूं। मूणत ने साथ में जोड़ा कि वह अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं को अपना परिवार मानते हैं।

भाजपा के पक्ष में जनादेश मिलने का दावा
राजेश मूणत ने बताया कि वह रायपुर के ही अलग-अलग क्षेत्रो का दौरा करके आमजनता और कार्यकर्ताओ के साथ मुलाकात कर रहे है। लोगो की राय, कार्यकर्ताओं जनता से मिल रहे रुझान से स्पष्ट है कि रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल रिकॉर्डतोड़ वोटो से जीत रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है और देश में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने जा रही है। पूरे देश में भाजपा को 400 से अधिक सीटें मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं कोई टास्क लेकर कार्यकर्ताओ से नहीं मिल रहा हूं। थोड़ा थोड़ी फुर्सत मिली है,तो उसका सदुपयोग कर रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि हमारे कार्यकर्ता अभी भी ऊर्जा से भरे हुए हैं।

देश में थम गया लोकसभा चुनाव प्रचार
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के 6 चरणों का मतदान हो चुका है,जबकि छत्तीसगढ़ की लोकसभा 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग काफी पहले ही हो गई थी। अब देश में एक जून को सातवें चरण के मतदान होंगे, जिसका प्रचार आज शाम थम गया है। सातवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की 8 , ओडिशा की छह, झारखंड की 3 , हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की 9 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट शामिल हैं। एनडीए और इंडी गठबंधन के लिए यही दौर आखरी दौर और यही दौर भारी रहने वाला है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने किया दावा, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा












Click it and Unblock the Notifications