संबित पात्रा ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, लगाए ये आरोप
BJP Sambit Patra Press Conference: बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर संबित पात्रा ने केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में रोकने का आरोप लगाया है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को रोककर वहां की सरकार जनता के साथ साथ धोखा कर रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार पर घोटाले का आरोप
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तहत करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। राज्य में कांग्रेस सरकार के तहत खनन माफिया और अपराधियों को खुली छूट दी गई है।" साथ ही कोविड के दौरान एकत्र किए गए सेस को लेकर भी सवाल उठाए।
केंद्र की योजनाओं को रोकने का आरोप
बीजेपी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तहत बलात्कार के कई मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले 6,000 रुपये से वंचित कर दिया है।
अपने बयान में संबित पात्रा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के तहत खनन माफिया और अपराधियों को खुली छूट दी गई है।
छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा दिया- बीजेपी
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस नक्सलियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं को अवरुद्ध कर दिया है। कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी कानून के खिलाफ खड़ी थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को आईना दिखाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications