छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता बिरजू ताराम की हत्या, नक्सलियों ने बीच बस्ती में की फायरिंग

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की बिरजू ताराम की हत्या कर दी गई। घटना मानपुर के सरखेड़ा में हुई। जहां भाजपा नेता बिरजू पर नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल ताराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीजेपी नेता पर हमला उस वक्त हुआ जब वे नवरात्र के दौरान स्थापित मां नवदुर्गा के पंडाल में पूजन- अर्चन कर घर लौट रहे थे।

भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री बिरजू ताराम पिछले कुछ दिन से नक्सलियों को निशाने पर थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में स्थापित एक देवी प्रतिमा को जंगल में ले जाकर जला दिया गया था। इस प्रतिमा को कुछ दिनों पहले ही सरखेड़ा में भाजपा नेता बिरजू ताराम ने स्थापित की थी। इस बार नवरात्र में फिर से वहां पूजन अर्चन शुरू हुआ था।

BJP leader Birju Taram Hatya

ताराम की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साओ ने इस लोकतंत्र का हत्या बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज एक और भाजपा का सिपाही बलिदान हुआ...बिरजू तारक की टारगेट किलिंग हुई है,सिंहासन के संरक्षण में कानून रौंदा जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत फैलाया जा रहा है। ये सिर्फ बिरजू तारक नहीं लोकतंत्र की भी हत्या है, बिरजू जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, अंत तक हम सब लड़ेंगे।"

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बिरजू तारक की हत्या को शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरजू ताराम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूँ कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है। इस अत्याचारी सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले से पहले भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री बिरजू ताराम अपने गांव सारखेड़ा में थे। वे नवरात्रि में मां नवदुर्गा की पूजा कर वापस घर लौट रहे थे इस दौरान इलाके में ताक लगाए बैठे हथियार बंद नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता हमले में करीब 8 से 10 नक्सली शामिल थे।

वहीं नक्सलियों की ओर किए गए इस हमले बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मानपुर के कई भाजपा नेता नक्सली संगठन के निशाने पर हैं। पिछले कुछ दिनों के भीतर कई मानपुर औंधी में कई जनप्रतिनिधियों को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। आरोप है जिन्हें नक्सलियों ने हत्या की चेतावनी दी है, उनकी सुरक्षा भी प्रशासन की ओर नहीं की जा रही है। वहीं चुनाव के बीच बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स की तैनाती की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+