छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां
आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस बार हैरानी करने वाली बात यह है कि चुनाव आयोग के घोषणा से पहले ही पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है जिनमें पांच महिला उम्मीदवार हैं।
यहां पढ़ें किसे कौन सी सीट से मिला टिकट
प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी को टिकट दिया गया है। भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े को टिकट दिया गया है। प्रतापपुर (अनुसूचित जनजाति) से शकुंतला सिंह पोर्थे को टिकट दिया गया है। रामानुजगंज (अनुसूचित जनजाति) से रामविचार नेताम को टिकट दिया गया है। लुन्द्र (अनुसूचित जनजाति) से प्रबोज भींज को, खरसिया से महेश साहू को टिकट दिया गया है। धर्मजागढ़ (अनुसूचित जनजाति) से हरिश्चंद्र राठिया को टिकट दिया गया है। नीचे पढ़ें पूरी लिस्ट...

| विधानसभा | उम्मीदवार | |
| 1. | भटगांव | लक्ष्मी राजवाड़े |
| 2. | प्रतापपुर | शकुंतला सिंह पोर्थे |
| 3. | रामानुजगंज (अनुसूचित जनजाति) | रामविचार नेताम |
| 4. | लुन्द्र (अनुसूचित जनजाति) | प्रबोज भींज |
| 5. | खरसिया | महेश साहू |
| 6. | धर्मजागढ़(अनुसूचित जनजाति) | हरिश्चंद्र राठिया |
| 7. | कोरबा | लखनलाल देवांगन |
| 8. | मरवाही(अनुसूचित जनजाति) | प्रणव कुमार मरपच्ची |
| 9. | सरायपाली(अनुसूचित जाति) | सरला कोसरिया |
| 10. | खल्लारी | अलका चंद्राकर |
| 11. | अभानपुर | इंद्रकुमार साहू |
| 12. | राजिम | रोहित साहू |
| 13. | सिहावा(अनुसूचित जनजाति) | श्रवण मरकाम |
| 14. | प्रेमनगर | भूलन सिंह मरावी |
| 15. | दांडी लोहारा (अनुसूचित जनजाति) | देवलाल हलवा ठाकुर |
| 16. | पाटन | विजय बघेल |
| 17. | खैरागढ़ | विक्रांत सिंह |
| 18. | खुज्जी | गीता घासी साहू |
| 19. | मोहला मानपुर (अनुसूचित जनजाति) | संजीव साहा |
| 20. | कांकेर (अनुसूचित जनजाति) | आशाराम नेताम |
| 21. | बस्तर | मनीराम कश्यप |












Click it and Unblock the Notifications