भाजपा नहीं जानती गौठान और गौशाला में अंतर: CM भूपेश बघेल
Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वालों को गौशाला और गौठान में अंतर समझ में नहीं आता है। अब चुनाव आ गया है, तब गौठान जा रहे हैं, उससे पहले नहीं गए थे।

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी "चलबो गौठान खोलबो पोल' अभियान चला रही है,जिसके तहत भाजपा नेता गौठानों का निरीक्षण कर रहे हैं। विपक्ष के इस सियासी दांव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वालों को गौशाला और गौठान में अंतर समझ में नहीं आता है। अब चुनाव आ गया है, तब गौठान जा रहे हैं, उससे पहले नहीं गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता गौठान जा रहे हैं अच्छी बात है किंतु कुछ अच्छे सुझाव देना चाहिए। जिसपर हम भी अमल कर सकें। यदि कुछ कमी या खामियां है, उसमे सुधार सकें।
सीएम भूपेश ने आगे कहा कि भाजपा वाले 1 दिन गौठान में गए और 13 करोड़ का घोटाला बता दिया, क्योंकि इनकी स्क्रिप्ट पहले से तय थी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष , केंद्रीय मंत्री, सांसदों की टीम ने छत्तीसगढ़ के गौठानों की तारीफ की है।कई टीमों ने अध्ययन किया है और भाप को भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल का तंज, छत्तीसगढ़ बन गया है ED-IT-CBI का Holiday Destination


Click it and Unblock the Notifications
