Chhattisgarh: बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या, नक्सलियों ने घर में घुसकर मारी गोली

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष की शुक्रवार देररात हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी।

BJP district vice-president shot

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को कुछ लोग उनके घर में अचानक घुसे और उनके ऊपर कई राउंड फारिंग की। गंभीर रूप से जख्मी होने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर साहू की नक्सलियों ने हत्या की है।

मामला छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर जिले का है। जहां छोटे डोंगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक जब नक्सली उनके घर में घुसे तो वे टीवी देख रहे थे। घटना रात करीब आठ बजे की है।

गोली लगने के बाद गंभीर हालत में सागर साहू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि सागर साहू भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और जिला इकाई के पदाधिकारी थे। साहू पिछले 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए थे।

Recommended Video

    Rishabh Pant Health Update: Pant ने कार हादसे के बाद पहली बार शेयर की तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    नारायणपुर के एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो लोग सागर साहू के आवास में घुसे और उन पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद उन्हें नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि साहू को नक्सलियों से खतरा होने की ऐसी कोई सूचना हाल में नहीं मिली थी।

    वहीं घटना को लेकर नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने जानकारी दी है। उन्होंने का कहा की इसकी जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी ने कहा कि ये हमला नक्सल की स्माल एक्शन टीम का हो सका है। हालांकि जांच के बाद ही कुछ बता पाना संभव होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+