CG Elections 2023: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पीएम के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद आएगी दूसरी लिस्ट

CG Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की एक अक्टूबर को दिल्ली में बैठक होगी। छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी मनसुख मंडाविया पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। बिलासपुर के सीपत ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी की परिवर्तन महासंकल्प रैली के बाद 30 सितंबर की शाम में ही बीजेपी के पदाधिकारी भी दिल्ली चले गए।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

Narendra Modi

जानकारी अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के शेष सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी लेकिन फिलहाल, 20-25 नामों की लिस्ट ही घोषित की जाएगी। ये सूची भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन अक्टूबर को जगदलपुर में प्रस्तावित सभा के बाद ही जारी होगी।

बैठक से पहले माथुर के घर पर मंथन बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में जिन सीटों के लिए प्रत्याशी तय किए जाएंगे, उनमें अधिकांश सीटें बस्तर और सरगुजा संभाग की हैं। इसके अलावा कुछ सीटें मैदानी क्षेत्र की भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+