Odisha Election: ढह जायेगा बीजेडी के भ्रष्टाचार का किला, संबलपुर में बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव

Odisha Election: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ओडिशा में लगातार चुनावी सभाएं कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया है। साव गांव गांव में। सभाएं और बैठक कर जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, शुक्रवार को उन्होंने संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के रेंगाली विधानसभा के सानाटिकरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

इस चुनावी रैली में साव ने कहा कि, एक गरीब मां का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री है। उन्होंने 10 वर्षों में गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया है। कोरोना काल में गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया, और आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। सभी देशवासियों को फ्री में कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगवाया, क्योंकि वो गरीब मां का बेटा है। लोगों के दुख दर्द को समझता है।

cg news

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को मासिक एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी। आज महिलाओं को तीन किश्त मिल चुकी हैं। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की जा रही है। यहां ओडिशा में भी मोदी जी ने सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को दो साल में 50 हजार रुपए का कार्ड देने का वादा किया है, जिसे दो साल में खर्च कर सकेंगे। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी की जाएगी।

साव ने कहा कि,मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, संबलपुर लोकसभा से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान और रेंगाली विधानसभा से नौरी नायक को जनता का भरपूर प्रेम और आशीर्वाद मिल रहा है। केंद्र में मोदी जी की और ओडिशा में भाजपा की सरकार होने पर राज्य में तेजी से विकास होगा। ओडिशा ने बीजेडी के 24 वर्ष के भ्रष्टाचारी किले को ढहाने का प्रण ले लिया है।

यह भी पढ़ें पुरी की सड़कों पर BJP का अनूठा प्रचार, संबित पात्रा और CG के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने की ऑटो की सवारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+