'आपका सपना मोदी का संकल्प', बिलासपुर में बोले पीएम मोदी- डिप्टी सीएम ने तारीफ की तो तूफान आ गया
Pm Modi in Bilaspur, Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी चरम पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है। टीएस सिंहदेव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती जिससे प्रदेश की जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा छत्तीसगढ़ में हमने हज़ारों करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हमने मंजूर किये, पैसे भेजे कांग्रेस सरकार की वजह से वह या तो रुके हुए हैं, या फिर बहुत देरी से चल रहे हैं।
मोदी ने पूछा कि हर प्रोजेक्ट में रोक टोक करने वाली कांग्रेस सरकार अगर यहां दोबारा होगा क्या? जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चल रही थी। जो इंडि अलायंस बना है। उसकी सरकार थी। तब छत्तीसगढ़ में रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष मिलता था। लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे के विस्तार के लिए 6000 करोड़ रूपये दिए हैं।
हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में रैलवे के ट्रेक का तेजी से बिजलीकरण हो हम चाहते हैं कि यहाँ बड़ीसंख्या में तक गति से चलने वाली ट्रेन चल सके आप सभी को सुविधा हो, यह भाजपा सरकार ही है ,जिसने छत्तीसगढ़ को आधुनिक वन्दे भारत ट्रेन भी दी है। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, गरीब के इस बेटे ने तय किया कि मै अपने हर गरीब भाई बहन को संकट की इस घडि में मुफ्त राशन दूंगा। हमने गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की।
मोदी ने अन्न के भंडार खोल दिए, देश के गरीबो को मुफ्त में अन्न दिया। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसमें भी घोटाला कर दिया। यह का हर लाभार्थी पूछ रहा है। हमारा राशन कहां गया। कांग्रेस को मौका मिल गया तो छत्तीसगढ़ पूरी तरफ तबाह हो जायेगा।
मै दिल्ली में बैठता हूं, तो थोड़ा बहुत डरते है। ये कांग्रेस को दोबारा मौका मिला तो इनकी हिम्मत इतनी बढ़ जाएगी कि छत्तीसगढ़ में कोई इनको रोक नहीं पायेगा। कांग्रेस शासन में अनेकों छोटे-छोटे बच्चों की मौत की खबरें आई है। यह कितनी पीडायक स्थिति है। यह किसी भी सरकार के लिए इससे बड़ी असफलता और क्या हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications