छत्तीसगढ़ः बीजापुर में पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को मार डाला फिर ढूंढने का करने लगा बहाना
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में पति कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पुलिस कांस्टेबल ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव के जंगल में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद घर लौटा और पत्नी को ढूंढने का बहाना करने लगे। इस दौरान जब मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने स्थानीय पार्षद को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपित पुलिस कांस्टेबल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना सारा अपराध कबूल कर लिया। मंगलवार को हत्या की घटना का खुलासा हुआ। कोतवाली पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शांति नगर निवासी 33 वर्षीय पल्लव बुधु पुलिस कांस्टेबल है। उसने साल 2011 में मैनी पल्लव (29) से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कांस्टेबल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे उसने अपनी पत्नी मैनी को लकड़ी काटने के बहाने जंगल में बुलाया और वहां कपड़े से गला घोंट कर शव फेंक दिया। इसके बाद घर लौट आया और पड़ोसियों से पत्नी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। सबको बताया कि मैनी सुबह से निकली है और लौटी नहीं।
झगड़े के चलते पड़ोसियों को आरोपित पल्लव पर शक हुआ उन्होंने सूचना पार्षद पुरुषोत्तम सल्लुर को घटना की जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के बाद कांस्टेबल पल्लव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। यह भी पता चला कि तीन माह पहले पल्लव ने दूसरी शादी कर ली थी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications