Bijapur Naxal: समर्थन के आरोप में युवक अरेस्ट, 2000 की करेंसी में 10 लाख रुपये भी बरामद
छत्तीसगढ़ का Bijapur Naxal समस्या के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। उग्रवाद प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाने का दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार एक युवक को 10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।
10 लाख रुपये नकदी बरामद
छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है वह नक्सली समर्थक है। युवक के पास से 2000 रुपये के मूल्यवर्ग वाले नोट में 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।

युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं
पुलिस ने बताया कि पीली जर्सी और ब्लैक लोअर पहने गिरफ्तार युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, नक्सलियों का समर्थन करने के आरोपी युवक को एक बैग (Backpack) के साथ गिरफ्तार किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शनिवार रात करीब पौने नौ बजे युवक की तस्वीर जारी की।












Click it and Unblock the Notifications